बॉलीवुड में ऐसा क्या दुखद हुआ जिससे बॉलीवुड में फैंस परेशान है जी हां ऐसी खबर हम आपको बताने जा रहे हैं जिससे बॉलीवुड में फैंस परेशान हो रहे हैं मामला है शबाना आजमी का शबाना आज़मी का एक्सीडेंट हो गया है देखेंगे रिपोर्ट….
शबाना आजमी (Shabana Azmi) की कार का एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर आज दोपहर करीब 3.30 बजे हुआ। इस सड़क दुर्घटना में शबाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शबाना आजमी के एक्सीडेंट के बाद बॉलीवुड के कलाकारों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की।
इस खबर को सुनते ही सबसे पहले अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया। स्वरा ने लिखा- शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर कार दुर्घटना में घायल हो गई हैं। मैं उनके लिए प्रार्थना कर रही हूं।
हंसल मेहता ने लिखा- मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे हमेशा खतरनाक रहा है। यहां रैश ड्राइविंग को रोकने के लिए कोई निगरानी नहीं की जाती। मैंने वहां कई भयानक हादसे देखे हैं। आशा है शबाना आजमी ठीक हैं। @OfficeofUT कृपया इस मार्ग पर सुरक्षा में तत्काल सुधार करें।.